Mahindra Jeeto छोटा पैकेट, बड़ा धमाका – Mahindra Jeeto के साथ बढ़ाएं मुनाफा!

अगर आप भी एक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक जरूरत को पूरा करने के लिए एक मिनी लेवल फोर व्हीलर कार्गो ट्रक की खोज कर रहे हैं तो आपके लिए mahindra jeeto एक अच्छा विकल्प हो सकता है। महिंद्रा जीतो भारत का सबसे टॉप फ्यूल एफिशिएंसी वाला ट्रक है जो 700 किलोग्राम से अधिक पेलोड को आसानी से ले जाने में सक्षम है। 

इस ट्रक के जरिए सामान को बहुत ही तेजी से लोगों तक डिलीवर करवा करके ज्यादा प्रॉफिट कमा सकते हैं। महिंद्रा की यह जीतो मिनी ट्रक भारतीय बाजार में फोर व्हीलर कार्गो कैटेगरी के टॉप लिस्ट में शामिल है तो आइए इस लेख में महिंद्रा जीतो के बारे में जानते हैं…

Mahindra Jeeto के मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

नंबर ऑफ टायर्स4 टायर्स 
पावर17.3 Kw 
वजन1450 किग्रा 
माइलेज21.2-30kmpl 
ईंधन टैंक20L
लंबाई  3876 मिमी
चौड़ाई  1498 मिमी
उंचाई  1750 मिमी
ग्राउंड क्लियरेंस180 मिमी 
पेलोड715 किग्रा
ट्रांसमिशनमैनुअल 
कर्ब वेट 685 किग्रा

Mahindra Jeeto फीचर्स 

mahindra jeeto
mahindra jeeto

Mahindra Jeeto फ्रंट से इसका प्रोफाइल काफी आकर्षक है और इसका केबिन भी काफी कंफर्टेबल है। इसका बॉडी स्ट्रांग होने के साथ-साथ ड्यूरेबल भी है। इस ट्रक को ऊबड़ खाबड़ वाले रास्तों में भी आसानी से ड्राइव किया जा सकता है। 

Mahindra Jeeto के इंजन पावर और वेरिएंट्स 

Mahindra Jeeto 4 वेरिएंट्स में आती हैं। जीतो s 6-16, जीतो प्लस डीजल, जीतो प्लस सीएनजी और जीतो प्लस पेट्रोल इन 4 वेरिएंट में उपलब्ध है।

Mahindra Jeeto एक 4 व्हीलर कमर्शियल मिनी ट्रक है। Mahindra Jeeto Plus पेट्रोल जो 625cc इंजन और 4 स्ट्रोक पॉजिटिव इग्निशन इंजन दिया गया हैं। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन 23.1 bhp की पावर और 48 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती हैं।

Mahindra Jeeto Plus डीजल में सिंगल सिलेंडर और डायरेक्ट इंजेक्शन वॉटर कूल्ड इंजन दिया गया है। ये फॉर स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती हैं। जो 16 एचपी की पावर और 42 

Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

Mahindra Jeeto Plus सीएनजी में 625 सीसी की सिंगल सिलेंडर इंजन का स्टॉक पॉजिटिव इग्निशन इंजन दिया गया है जो 20 एचपी की पावर और 44Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 

Mahindra Jeeto माइलेज 

महिंद्रा जीतो देश के टॉप फ्यूल एफिशिएंसी मिनी ट्रक में से एक है जो वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग माइलेज निकाल कर देती है। एवरेज माइलेज की बात करें तो यह 32 से 36 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। ट्रक का असल माइलेज रोड के अनुसार ड्राइविंग मोड सड़क का कंडीशन और ट्रक पर कार्गो लोड पर भी डिपेंड करता है। इस ट्रक का मेंटेनेंस और ऑपरेटिंग कॉस्ट काफी कम है। 

Mahindra Jeeto की कीमत 

Mahindra Jeeto काफी किफायती कीमत पर इस ट्रक को मार्केट में उपलब्ध करा देती है। महिंद्रा जीतो की कीमत ₹ 4.38 लाख रुपए से लेकर ₹ 5.08 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। ये कीमत अलग-अलग राज्य और शहरों के अनुसार इसका ऑन रोड कीमत अलग हो सकता है। 

Mahindra Jeeto सस्पेंशन 

Mahindra Jeeto में इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन और सेमी ट्रेलिंग आर्म रियल सस्पेंशन दिए गए हैं। जिससे यह किसी भी तरह के कार्गो लोड को आसानी से ले जा सकता है। 

Mahindra Jeeto टायर्स 

mahindra jeeto
mahindra jeeto

Mahindra Jeeto में 145R 12LT 8PR का टायर दिए गए हैं। जो सपाट और ऊबड़ खाबड़ वाले इलाकों में भी अच्छा माइलेज देने के साथ-साथ शानदार पिकअप और कार्गो लोड को हासिल करने में मदद करती है।

Mahindra Jeeto के मार्केट कंपटीटर 

महिंद्रा जीतो का मुकाबला इस सेगमेंट में जीतो का मार्केट लीडर Tata Ace Gold और मारुति Suzuki के Super Carry जैसे मिनी ट्रैकों से है। 

डिस्क्लेमर: यह लेख सूचना आधारित है इसमें दी गई जानकारी अधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है। वाहन खरीदने से पहले कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या उनके अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करें और आवश्यक जानकारी जरूर लें। 

आपको धन्यवाद… आपका दिन शुभ हो.. ✓Team_Vaahanwale™

Also Read: