TATA Ace Gold टाटा ऐस गोल्ड – छोटा हाथी, बड़ा कमाई वाला साथी!

एक ऐसा मिनी ट्रक जिसे छोटा हाथी के नाम से भी जाना जाता है। TATA Ace Gold मिनी ट्रक सेगमेंट का सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय ट्रक है। इसे खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है। यह ट्रक किसी अन्य मिनी ट्रक के मुकाबले में एक अच्छा प्रॉफिट भी दिलाता है। इसके साथ ही इसका परफॉर्मेंस काफी शानदार और दमदार है। 

इस ट्रक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस ट्रक की रीसेल वैल्यू मार्केट में एक अच्छी मिल जाती है अगर हम इसे मार्केट में भी सेल करते हैं तो भी ये ट्रक आपकी जरा भी निराश नहीं करेगी, तो आइए जानते हैं TATA Ace Gold के बारे में….

TATA Ace Gold का इंजन और पावर 

tata ace gold mileage
tata ace gold mileage

TATA Ace Gold सिर्फ नाम नहीं एक शानदार और दमदार लूक और इंजन के साथ एक बड़ा ब्रांड है। TATA Ace Gold में 700cc की 2 सिलेंडर इंजन जो नेचुरली रेस्पिरेटेड डायरेक्शन इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है। जो 20hp की पावर और 45Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

इसमें टाटा मोटर्स का इन-हाउस 275 गैसोलीन MPFI 4 स्ट्रोक वॉटर कूल्ड इंजन भी लगा हुआ है जो 30HP की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता हैं। 

वहीं TATA Ace Gold CNG इंजन वॉटर कूल्ड मल्टी पॉइंट गैस इंजेक्शन 694cc का सीएनजी इंजन जो 25hp की पावर और 50Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

TATA Ace Gold की सभी वेरिएंट्स 

TATA Ace Gold कुल 7 वेरिएंट्स और 3 अलग-अलग फ्यूल में आती हैं ये भारत के सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रक है। जो पेट्रोल, डीजल, CNG फ्यूल के साथ अलग अलग वेरिएंट्स में खरीद सकते है।

TATA Ace Gold माइलेज जो बिजनेस को चमका दे

tata ace gold
tata ace gold

TATA Ace Gold मिनी ट्रक अलग-अलग शेप डिजाइन साइज और फ्यूल ऑप्शन के साथ आती है। यह मिनी ट्रक ड्राइविंग एरिया और कार्गो लोड के आधार पर 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा का माइलेज देती है। आपके द्वारा चुने गए फ्यूल ऑप्शन के आधार पर माइलेज अलग-अलग हो सकती है। 

TATA Ace Gold का सस्पेंशन और बॉडी डिजाइन 

इस मिनी ट्रक के फ्रंट में पैराबॉलिक लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन और रियर में सेमी एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन दी गई है। 

इसके बॉडी डिजाइन की लंबाई 2200mm (मिलीमीटर) 7.2 फीट, चौड़ाई 1490mm (मिलीमीटर) 4.9 फीट, और उंचाई 300mm (मिलीमीटर) 1 फीट दी गई है। इसमें लगी कार्गो ट्रे काफी स्पेशियस है। जिसके चलते यह मिनी ट्रक भारी लोड आसानी से कैरी कर लेता है इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है। 

TATA Ace Gold की टायर्स 

TATA Ace Gold में 145 R 12 LT 8PR साइज के रेडियल टायर लगे हुए है। जिसके चलते इस मिनी ट्रक को सभी इलाकों में आसानी से ले जाया जा सकता है। फुल लोडेड होने के बाद भी ये कार्गो ट्रक में लगे टायर्स अच्छा माइलेज देने में मदद करती है।

TATA Ace Gold की कीमत

tata ace gold
tata ace gold

TATA Ace Gold अब भारत का सबसे किफायती फोर व्हील कार्गो ट्रक बन गया है। इस आईकॉनिक ट्रक की प्राइस ₹ 3.99 लाख रुपए से ₹ 5.63 लाख रुपए तक के एक्स-शोरूम के बीच है। 

TATA Ace Gold को इनसे हैं दमदार मुकाबला 

TATA Ace Gold मिनी ट्रक सेगमेंट में किंग है। सेगमेंट में TATA Ace Gold के मुकाबले में Mahindra Jeeto और Marooti Suzuki Super Carry जैसे ट्रक्स मौजूद है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सूचना आधारित है इसमें दी गई जानकारी अधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है। वाहन खरीदने से पहले कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या उनके अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करें और आवश्यक जानकारी जरूर लें। 

आपको धन्यवाद… आपका दिन शुभ हो.. ✓Team_Vaahanwale™

Also Read: